देश की खबरें | पंजाब में गेहूं की पैदावार कम होने से परेशान किसान ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले में गेहूं की कम पैदावार से परेशान 40 वर्षीय एक किसान ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

होशियारपुर (पंजाब), 23 अप्रैल पंजाब के होशियारपुर जिले में गेहूं की कम पैदावार से परेशान 40 वर्षीय एक किसान ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को पद्दी सुरा सिंह गांव में हुई।

पुलिस उपाधीक्षक (गढ़शंकर) नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह इस मौसम में गेहूं की पैदावार कम होने के कारण यह कठोर कदम उठा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में समय से पहले लू चलने के कारण अनाज की पैदावार कम हुई है।

मंजीत के पास खेत का एक टुकड़ा है और उसने 18 एकड़ और जमीन ठेके पर ली थी। उस पर बैंक का 17 लाख रुपये का कर्ज है।

मंजीत के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और भाई सरबजीत हैं।

सरबजीत ने राज्य सरकार से अपने भाई के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू