देश की खबरें | फरीदाबाद : चार लोग यमुना नदी में डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में गत दो दिन में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद (हरियाणा), 17 जुलाई दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में गत दो दिन में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीन शव रविवार शाम को बरामद किए गए, जबकि एक शव सोमवार को बाढ़ग्रस्त यमुना से निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना तब हुई जब बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए यहां बनाए गए एक राहत शिविर में रह रहे दर्शन सिंह और मंगा सिंह, दोनों भाई रविवार शाम को अपने मवेशियों को देखने लतीपुर गांव स्थित अपने खेत गए थे।

पुलिस ने बताया कि दर्शन का अचानक संतुलन खो गया और वह बाढ़ के पानी में फिसल गया। उसने बताया कि मंगा सिंह की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दर्शन का शव बाहर निकाला।

पुलिस ने कहा कि इसी तरह की एक घटना में, रूपा कबूलपुर गांव में अपने घर को देखने के लिए नदी पार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह डूब गई। उसका शव सोमवार सुबह बरामद किया गया।

तीसरी घटना में पुलिस ने रविवार देर शाम यहां दूल्हेपुर गांव इलाके से नदी में तैरता हुआ एक शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जेवर निवासी अजीत के रूप में हुई है।

रविवार देर शाम यहां शिव एन्क्लेव के पास यमुना नदी में एक और शव तैरता हुआ मिला। नवीन नगर पुलिस थाना के प्रभारी हर्षवर्धन ने कहा कि शव को मुर्दाघर में रखा गया है और उसकी पहचान करने की कोशिश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी