Uttara Bawkar Passed Away: प्रसिद्ध अभिनेत्री उत्तरा बावकर का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगकर्मी उत्तरा बावकर का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में निधन हो गया. उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह 79 वर्ष की थीं और पिछले करीब एक साल से बीमार थीं. अभिनेत्री ने मंगलवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया.

Uttara Bawkar

पुणे, 13 अप्रैल : प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगकर्मी उत्तरा बावकर (Uttara Bawkar) का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में निधन हो गया. उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह 79 वर्ष की थीं और पिछले करीब एक साल से बीमार थीं. अभिनेत्री ने मंगलवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया.

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अभिनय की बारीकियां सीखने वालीं उत्तरा बावकर ने 'मुख्यमंत्री' में पद्मावती, 'मीना गुर्जरी' में मीना, शेक्सपियर के 'ओथेलो' में डेसडेमोना और नाटककार गिरीश कर्नाड के नाटक 'तुगलक' में मां की भूमिका के अलावा विभिन्न लोकप्रिय नाटकों में यादगार किरदार निभाया. यह भी पढ़ें : Historic Moment: कोलकाता में भारत की पहली अंडर वाटर ट्रेन, हुगली नदी के नीचे दौड़ी Metro, देखें VIDEO

गोविंद निहलानी की फिल्म 'तमस' में अपने अभिनय के बाद उत्तरा बावकर सुर्खियों में आईं. उन्होंने सुमित्रा भावे की फीचर फिल्मों में भी काम किया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी