देश की खबरें | प्रसिद्ध अभिनेता रविकुमार का कैंसर से निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता रविकुमार का शुक्रवार को यहां कैंसर से निधन हो गया। कलाकारों के एक संगठन ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, चार अप्रैल तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता रविकुमार का शुक्रवार को यहां कैंसर से निधन हो गया। कलाकारों के एक संगठन ने यह जानकारी दी।

नादिगर संगम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "मलयालम और तमिल सिनेमा में अपने शानदार करियर के लिए मशहूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रविकुमार का चेन्नई में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे अंतिम श्वांस ली।’’

इसमें बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

अभिनेता की उम्र करीब 70 वर्ष थी।

रविकुमार ने कई तमिल और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है।

अपने जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now