देश की खबरें | कोविड-19 की वजह से परिजनों को कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं: देशमुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से गिरफ्तार पत्रकार अर्नब गोस्वामी से उनके परिजनों को मिलने की अनुमति देने के लिए कहे जाने पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की वजह से जेल में कैदियों के रिश्तेदारों को फिलहाल उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।
मुंबई, नौ नंवबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से गिरफ्तार पत्रकार अर्नब गोस्वामी से उनके परिजनों को मिलने की अनुमति देने के लिए कहे जाने पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की वजह से जेल में कैदियों के रिश्तेदारों को फिलहाल उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।
देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों की अनुमति से कैदियों को उनके परिजनों से फोन पर बात करने दी जाती है।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Results: बिहार में महागठंधन जीता तो एक ही परिवार से बनेगा तीसरा मुख्यमंत्री.
देशमुख ने यह टिप्पणी तब की जब कोश्यारी ने उनसे फोन पर कहा कि वह 2018 के आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक के परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दें।
राजभवन द्वारा इससे पूर्व जारी बयान के अनुसार राज्यपाल ने गोस्वामी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई।
यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भूकम्प के दो हल्के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं.
देशमुख ने कहा, ‘‘मुझे महामहिम राज्यपाल साहेब ने फोन किया। उन्होंने मुझसे गोस्वामी के परिजनों को उनसे मिलने देने को कहा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप सब जानते हैं कि पिछले चार महीने से कोविड-19 की अवधि के दौरान हम वायरस के डर से किसी भी परिजन को मुलाकात (कैदियों से) की अनुमति नहीं दे रहे। हालांकि, वे अधिकारियों की अनुमति से फोन पर बात कर सकते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)