देश की खबरें | परिवार टूटने से समाज में तमाम विकृतियां आ रही हैं: भैयाजी जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की सोमवार को यहां संपन्न हुई बैठक में संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि परिवार टूटने की वजह से समाज में तमाम विकृतियां आ रही हैं और इसलिए परिवार व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज (उप्र), 23 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की सोमवार को यहां संपन्न हुई बैठक में संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि परिवार टूटने की वजह से समाज में तमाम विकृतियां आ रही हैं और इसलिए परिवार व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है।

आरएसएस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, भैयाजी जोशी ने कुटुंब प्रबोधन पर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करने का भाव परिवार के प्रत्येक सदस्य में होना चाहिए।

यह भी पढ़े | Building Collapses in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुली बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कोई हताहत नहीं.

जिले के यमुनापार गौहनिया में दो दिन से चल रही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक सोमवार को संपन्न हो गयी।

इस बैठक में सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत, संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल और सह सरकार्यवाह मुकुंद जी के साथ ही अखिल भारतीय अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल ओक और अजीत महापात्रा उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर के कुली बाजार में एक इमारत गिरी, मची अफरा-तफरी: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन पर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में संघ के वर्तमान कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया।

समापन सत्र में भागवत ने कहा कि कोरोना वायरस संकट काल में संघ के स्वयंसेवकों के अलावा समाज के जिन लोगों ने आगे आकर सेवा की है, हमें उन्हें अपने संपर्क में लाने की आवश्यकता है।

होसबोले ने ‘व्यवसायी स्वयंसेवकों का सर्वेक्षण कर उन्हें कैसे सक्रिय किया जाए’ इस विषय पर अपने विचार रखे। वहीं मुंकुंद जी ने युवा कार्यकर्ता विकास योजना से संबंधित विषय रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now