देश की खबरें | फर्जी तरीके से कंपनी का पंजीकरण: कर चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने लोगों के दस्तावेज का दुरुपयोग करके फर्जी तरीके से कंपनियों का पंजीकरण कराकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कथित तौर पर कर चोरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार देर रात तक छापेमारी की। पुलिस इस गिरोह के कथित आठ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानकारी पुलिस के अधिकारियों ने दी।

नोएडा, छह जून नोएडा पुलिस ने लोगों के दस्तावेज का दुरुपयोग करके फर्जी तरीके से कंपनियों का पंजीकरण कराकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कथित तौर पर कर चोरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार देर रात तक छापेमारी की। पुलिस इस गिरोह के कथित आठ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानकारी पुलिस के अधिकारियों ने दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धोखाधड़ी मामले में गत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों की पुलिस हिरासत के लिए मंगलवार को अदालत में अर्जी दायर की गई।

उल्लेखनीय है कि नोएडा पुलिस ने गत बृहस्पतिवार को 2660 फर्जी कंपनी बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था।

अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अब नोएडा पुलिस के साथ राज्य व केंद्र की जीएसटी टीम भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में दिल्ली के मयूर विहार में एक और कार्यालय का पता चला है जो इस गिरोह का चौथा कार्यालय है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक पुलिस को मधु विहार, शहादरा और पीतमपुरा स्थित कार्यालयों की जानकारी थी। अधिकारियों के अनुसार आशंका जतायी जा रही है कि इस गिरोह के दिल्ली सहित कई और शहरों में भी कार्यालय हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि वहीं जांच के दौरान पुलिस को जालसाजों के चौथे कार्यालय का पता चला है जो दिल्ली के मयूर विहार में है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में बीते बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों की पुलिस हिरासत के लिए पुलिस ने मंगलवार को अदालत में अर्जी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस व उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीमें लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही हैं।

इस मामले में नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस हर दिन इस मामले में जांच को आगे बढ़ा रही है और जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के अलावा कई राज्यों में दबिश दे रही है।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस जांच में गिरोह के 36 बैंक खातों की जानकरी मिली है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद खातों में मिले 25 लाख रुपये के लेनदेन पर सोमवार को रोक लगा दी गई। उन्होंने बताया कि आशंका है कि जालसाजों ने कई और बैंक खातों का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस के साथ एसटीएफ, आईबी, केंद्रीय व राज्य जीएसटी, राजस्व आसूचना आदि की टीम भी इस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू