देश की खबरें | फर्जी खबर : अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने से इंकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को इन रिपोर्टों से इनकार किया कि कोरोना वायरस की उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इस बारे में खबरों को ‘‘पूरी तरह झूठा’’ करार दिया।
मुंबई, 23 जुलाई मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को इन रिपोर्टों से इनकार किया कि कोरोना वायरस की उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इस बारे में खबरों को ‘‘पूरी तरह झूठा’’ करार दिया।
सोशल मीडिया पर आई इस तरह की रिपोर्टों को 77 वर्षीय अभिनेता ने तुरंत खारिज कर दिया। वह 11 जुलाई से ही अपने 44 वर्षीयअभिनेता पुत्र अभिषेक के साथ नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह खबर असत्य, गैर जिम्मेदाराना, फर्जी और पूरी तरह झूठ है।’’
उन्होंने इसके साथ एक टीवी समाचार चैनल का वीडियो क्लीप भी साझा किया।
यह भी पढ़े | अधिसूचना जारी, अब भारतीय सेना में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन.
महानगर के अस्पताल में पिता-पुत्र के 14 दिनों का पृथक-वास पूरा होने का समय नजदीक आते देख इस तरह की खबरें आने लगीं।
पिता-पुत्र के संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद बच्चन की पुत्रवधू ऐश्वर्या राय बच्चन (46) और उनकी आठ वर्ष की बेटी आराध्या बच्चन भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
संक्रमित पाए जाने के करीब एक हफ्ते बाद ऐश्वर्या और आराध्या को पिछले शुक्रवार को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्चन अकसर अपने स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)