देश की खबरें | हरियाणा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने सोमवार को कहा कि राज्य की नौ लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

चंडीगढ़, 22 अप्रैल कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने सोमवार को कहा कि राज्य की नौ लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की एक फर्जी सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है।

कांग्रेस ने इसे पार्टी की छवि खराब करने का एक शरारती प्रयास करार दिया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अभी एक सप्ताह बाकी है और उससे पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर (कांग्रेस उम्मीदवारों की) एक सूची प्रसारित की जा रही है। यह सूची फर्जी है।’’

उदयभान ने कहा कि कांग्रेस इसकी जांच कराएगी कि कौन पार्टी की छवि खराब करना चाहता है।

कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा की नौ सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपनी राज्य इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता की कुरुक्षेत्र से उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने पिछले महीने राज्य की सभी 10 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\