देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस परेड स्थल से सेना का नकली जवान पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी जिले में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के स्थल पर सेना के एक नकली जवान को पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 15 अगस्त ओडिशा के पुरी जिले में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के स्थल पर सेना के एक नकली जवान को पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि सैनिक की वर्दी में यह व्यक्ति तलबानिया परेड ग्राउंड पर उस समय आ गया जब स्वतंत्रता दिवस समारोह चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि प्रेस के लिए निर्धारित स्थान पर कुछ सुरक्षा अधिकारियों की नजर उसपर पड़ी और उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक वह बार-बार अपना चेहरा ढक रहा था जिससे संदेह पैदा हुआ और मौक पर तैनात अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति पुरी के कुंभारपाडा का रहने वाला है लेकिन उसकी मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है। उसने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

अधिकारियों के अनुसार जिले के कृष्णप्रसाद प्रखंड में मालेश्वरी प्रोजेक्ट्स प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल चंद्र साहू तिरंगा फहराने के बाद बेहोश हो गये और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को संदेह है कि प्रधानाचार्य को दिल का दौरा पड़ा था और अब उनका इलाज चल रहा है।

भद्रक जिले के बासुदेवपुर नगरपालिका क्षेत्र में अटल बिहारी उच्च विद्यालय के पांच विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान बीमार पड़ गये। पुलिस का कहना है कि अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण इन बच्चों की तबीयत खराब हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक इन विद्यार्थियों को एक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और अब उनकी स्थिति स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\