जरुरी जानकारी | फेथ ने सरकार से भारत यात्रा के लिए अमेरिका के नकारात्मक परामर्श के मुद्दे को हल करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (फेथ) ने सरकार से अमेरिका द्वारा भारत के लिए जारी नकारात्मक यात्रा परामर्श के मुद्दे को हल करने को कहा है।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (फेथ) ने सरकार से अमेरिका द्वारा भारत के लिए जारी नकारात्मक यात्रा परामर्श के मुद्दे को हल करने को कहा है।

अमेरिका ने हाल में यात्रा परामर्श जारी किया है जिसमें भारत को स्तर 4 की रेटिंग दी गई है। फेथ ने सोमवार को बयान में कहा कि 1-4 सबसे ऊंची जोखिम वाली रेटिंग है। यह लोगों को ऐसी रेटिंग वाले देशों की यात्रा नहीं करने का परामर्श है।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

फेथ ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस मामले को शीर्ष प्राथमिकता के साथ सरकार से सरकार के स्तर पर तत्काल उठाया जाएगा, जिससे भारत के प्रति नकारात्मक धारणा को दूर किया जा सकेगा। पर्यटन उद्योग पहले से ही कोविड-19 के प्रभाव को झेल रहा है।’’

बयान में कहा गया है कि कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल के अलावा यह रेटिंग आतंकवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा विद्रोह की स्थिति को भी दर्शाती है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

फेथ ने कहा कि 23 अगस्त, 2020 तक जिन अन्य देशों को इस श्रेणी में रखा गया है उनमें सीरिया, ईरान, पाकिस्तान, इराक और यमन शामिल हैं।

फेथ ने कहा कि अमेरिका भारतीय पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका से आने वाले पर्यटक भारत में सबसे अधिक औसतन 29 दिन रुकते हैं। वहीं अन्य बाजारों के लिए यह औसत 22 दिन का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\