देश की खबरें | दिवाली की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे से मिले फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी।

मुंबई, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी।

दोनों नेताओं ने मंगलवार रात को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। इससे पहले, दिन में फडणवीस ने कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा।

शिंदे से उनके आवास पर मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी थीं। इस दौरान शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थे।

शिंदे ने इससे पहले माओवादियों से लड़ने के लिए सुदूरवर्ती भामरागढ़ इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाने के लिए मंगलवार को गढ़चिरौली जिले का दौरा किया था। वह देर शाम को मुंबई लौटे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘आज ‘वर्षा’ का दौरा कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से मुलाकात की और उन्हें एवं उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।’’

महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार इस साल 30 जून को बनी थी और हाल ही में उसने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं।

राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री शिंदे सहित 18 कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं। इनमें शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े और सहयोगी भाजपा के नौ-नौ मंत्री शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू