देश की खबरें | फडणवीस ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभाला, मंत्रिमंडल की बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार शाम पद की शपथ लेने के बाद यहां राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में अपनी नयी आधिकारिक जिम्मेदारियां संभाल लीं।

मुंबई, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार शाम पद की शपथ लेने के बाद यहां राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में अपनी नयी आधिकारिक जिम्मेदारियां संभाल लीं।

वर्ष 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन के बाद से फडणवीस (54) राज्य के 20वें मुख्यमंत्री (कई कार्यकालों की गणना किए बिना) बने हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन के तीनों नेताओं ने आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उद्योग जगत के नेता और फिल्मी सितारे शामिल हुए।

‘मंत्रालय’ पहुंचने पर तीनों नेताओं का कर्मचारियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद फडणवीस और उनके सहयोगियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज, जीजाबाई, बी आर आंबेडकर और महात्मा फुले की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव सुजाता सौनिक भी मौजूद थीं।

इसके बाद फडणवीस, शिंदे और पवार ने नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री के तौर पर फडणवीस का यह तीसरा कार्यकाल है।

शंकरराव चव्हाण, विलासराव देशमुख और अशोक चव्हाण दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे, जबकि वसंत दादा पाटिल और शरद पवार चार-चार बार इस पद पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी