देश की खबरें | फडणवीस ने महाराष्ट्र में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ‘‘सुरक्षा उपायों’’ पर दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। उनके कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ‘‘सुरक्षा उपायों’’ पर दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। उनके कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के शीर्ष अधिकारी और विभिन्न एजेंसियों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं।

इससे पहले फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना ‘अलर्ट मोड’ पर हैं और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जा रहा है।

वह राज्य के तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल अलर्ट मोड पर हैं। नियमित रूप से अभ्यास किए जा रहे हैं और 'युद्ध रणनीति’ के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक बाद में बुलाई जाएगी। हम अलर्ट मोड पर हैं।’’

भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य स्टेशनों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयास को विफल कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\