देश की खबरें | फडणवीस ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे के परिजनों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे के परिजनों से शनिवार दोपहर पुणे में मुलाकात की।

पुणे, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे के परिजनों से शनिवार दोपहर पुणे में मुलाकात की।

उन्होंने कोंढवा स्थित गणबोटे के घर जाकर उनके परिजनों से बात की।

गणबोटे अपनी पत्नी संगीता और करीबी दोस्त संतोष जगदाले के परिवार के साथ कश्मीर गए थे।

मुख्यमंत्री जगदाले के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर भी जाएंगे।

मंगलवार, 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पर्यटन केंद्र पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

जगदाले और गणबोटे इन 26 लोगों में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े