देश की खबरें | फडणवीस ने कृषि ऋण माफी पर अजित पवार की टिप्पणी का किया बचाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को फसल ऋण माफी पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ‘सरकार का रुख’ सामने रखा है।

पंढरपुर, 29 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को फसल ऋण माफी पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ‘सरकार का रुख’ सामने रखा है।

पवार ने शुक्रवार को पुणे के बारामती में एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य की मौजूदा वित्तीय स्थिति फसल ऋण माफी की अनुमति नहीं देती है। उन्होंने किसानों से इस संबंध में घोषणा की प्रतीक्षा करने के बजाय समय पर किस्तों का भुगतान करने को कहा था।

फडणवीस सरकार में वित्तमंत्री पवार ने कहा था, ‘‘कोई अन्य चीजों का दिखावा कर सकता है, लेकिन वित्तीय वास्तविकता का नहीं।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘चुनाव घोषणापत्र में फसल ऋण माफी का वादा किया गया था। लेकिन आज मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि वे 31 मार्च से पहले अपने फसल ऋण की किस्त का भुगतान करें। कुछ किसान यह मानकर अपने ऋण की किस्त का भुगतान नहीं कर रहे हैं कि सरकार ऋण माफी की घोषणा करेगी।’’

उपमुख्यमंत्री ने बारामती में कहा था कि राज्य सरकार सही समय पर निर्णय लेगी। उन्होंने दोहराया कि मौजूदा वित्तीय स्थिति फसल ऋण माफी की अनुमति नहीं देती।

फडणवीस ने पवार की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने सरकार की स्थिति बता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने कभी नहीं कहा कि यह (फसल ऋण माफी) कभी नहीं किया जाएगा।’’

इससे पहले दिन में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि सरकार चुनाव घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Winner Prediction: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Preview: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

'Wow' गाने के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन और समय रैना की मजेदार नोकझोंक, जिम से वीडियो वायरल