विदेश की खबरें | फेसबुक चुनाव से पहले गलत सूचनाओं को हटाने के लिए उठाएगा कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चुनाव के पहले के सप्ताह में नए राजनीतिक प्रचार पर पाबंदी लगाएगा। साथ ही ऐसी पोस्ट को हटा देगा जो कोविड-19 और मतदान के बारे में गलत सूचनाएं देते हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चुनाव के पहले के सप्ताह में नए राजनीतिक प्रचार पर पाबंदी लगाएगा। साथ ही ऐसी पोस्ट को हटा देगा जो कोविड-19 और मतदान के बारे में गलत सूचनाएं देते हैं।

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में कहा,‘‘ यह चुनाव कोई सामान्य गतिविधि नहीं होगी। हमारे लोकतंत्र को बचाने की हमारी पूरी जिम्मेदारी है।’’

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

उन्होंने कहा,‘‘इसका अर्थ है लोगों की पंजीकरण और मतदान में मदद करना, चुनाव के बारे में लोगों सारे भ्रम समाप्त करना कि यह कैसे होंगे तथा हिंसा और अशांति की आशंकाओं को कम करने के लिए कदम उठाना।’’

दरअसल फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया कंपनियों की इस बात की समीक्षा की जा रही है कि वे गलत सूचनाओं पर किस प्रकार का रुख अपनाती हैं। यह समीक्षा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य उम्मीदवारों की ओर से गलत सूचनाएं पोस्ट करने, 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप तथा अमेरिकी राजनीति में दखल रखने के ताजा प्रयासों के संदर्भ में खासतौर पर की जा रही है ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: फ्रांस में 24 घंटे में दर्ज हुए COVID-19 के 7 हजार नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 3,31,034.

फेसबुक की इस बात को ले कर लंबे समय से आलोचना हो रही है कि वह राजनीतिक प्रचारों में तथ्यों की जांच नहीं करता।

जुकरबर्ग ने कहा,‘‘ राष्ट्र के बंटे होने तथा चुनाव के नतीजे दिनों और हफ्तों में तय होने की संभावनाओं के बीच देश में नागरिक अशांति फैलने का खतरा बढ़ गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू