देश की खबरें | फेसबुक मुद्दा: दिल्ली विधानसभा की समिति मंगलवार को कार्यवाही शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव संबंधी समिति भारत में ‘‘घृणा फैलाने वाली सामग्री नियंत्रित करने में फेसबुक की कथित रूप से जानबूझकर निष्क्रियता’ के बारे में शिकायतों के संबंध में मंगलवार को कार्यवाही शुरू करेगी। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान से दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव संबंधी समिति भारत में ‘‘घृणा फैलाने वाली सामग्री नियंत्रित करने में फेसबुक की कथित रूप से जानबूझकर निष्क्रियता’ के बारे में शिकायतों के संबंध में मंगलवार को कार्यवाही शुरू करेगी। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान से दी गई है।

यह कार्यवाही हाल ही में ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में प्रकाशित उस खबर की पृष्ठभूमि में होगी। जिमें फेसबुक के अंदरूनी सूत्रों के साथ साक्षात्कार का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि भारत के फेसबुक के वरिष्ठ नीति अधिकारियों में से एक ने आंतरिक संचार में हस्तक्षेप किया था और तेलंगाना भाजपा के उस विधायक पर स्थाई प्रतिबंध को रोका था जिसने कथित रूप से सांप्रदायिक पोस्ट डाले थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 117 नए मामले, अब तक 37 की मौत: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के अनुसार, प्राप्त शिकायतों में लगाए गए आरोपों पर सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद, आप विधायक राघव चड्ढा की अध्यक्षता वाली समिति ने इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने का फैसला किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कुछ विशेषज्ञ गवाहों को बुलाया गया है, विशेषकर परंजॉय गुहा ठाकुरता और निखिल पाहवा को, ताकि वे अन्य गवाहों के साथ संबंधित कार्यवाही में शामिल होने के लिए उपस्थित हों।’’

यह भी पढ़े | CM Manohar Lal Khattar Tests Positive For COVID-19: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी.

इसमें कहा गया है कि समिति का उद्देश्य इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करना है और इसलिए इस मुद्दे को उसके तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए कार्यवाही में तेजी लाई जाएगी।

इससे पहले, फेसबुक ने कहा था कि उसका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नफरत फैलाने वाले ऐसे भाषणों और सामग्री पर प्रतिबंध लगाता है जो हिंसा उकसाते हैं तथा राजनीतिक सम्बद्धता की परवाह किए बिना इन नीतियों को वैश्विक स्तर पर लागू किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\