देश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर 2-6 जून तक स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर जायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर 2-6 जून तक स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर रहेंगे और इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय सहयोग की समग्र समीक्षा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 1 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर 2-6 जून तक स्लोवाकिया और चेक गणराज्य की यात्रा पर रहेंगे और इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय सहयोग की समग्र समीक्षा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर 2-4 जून को स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा जायेंगे जहां वे वहां के प्रधानमंत्री एडुअर्ड हेगर से भेंट करेंगे । वे स्लोवाकिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री इवान कोरकोक के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे ।

जयशंकर ‘ग्लोबसेक 2022 मंच’ के कार्यक्रम में हिस्स लेंगे और ‘‘ मित्रता को अगले स्तर पर ले जाएं : हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोगी ’’ विषय पर संबोधन देंगे ।

विदेश मंत्री का ग्लोबसेक 2022 मंच से इतर आस्ट्रिया के यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एलेक्जेंडर चैलेनबर्ग से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 4-6 जून को चेक गणराज्य जायेंगे । इस दौरान वे चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जेन लिपावेस्की के साथ चर्चा करेंगे ।

इसमें कहा गया है कि, ‘‘ यह चर्चा दोनों नेताओं को हमारे द्विपक्षीय सहयोग की समग्र समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी । ’’

चेक गणराज्य 1 जुलाई 2022 से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभालेगा ।

मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान जयशंकर दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व से मिलने के अलावा दोनों देशों में भारतीय छात्रों सहित भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\