देश की खबरें | ओडिशा के कटक में एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 30 मार्च ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने राहत कार्य शुरू कर दिया है और एनडीआरएफ (केंद्रीय आपदा मोचन बल) तथा अग्निशमन सेवाओं को सूचित कर दिया है। एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अग्रिम पंक्ति के अधिकारी और सहायक कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’’

मिश्रा ने बताया कि ‘हेल्पलाइन’ स्थापित की गई है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू