जरुरी जानकारी | निर्यात जून महीने में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 20.98 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का वस्तुओं का निर्यात जून में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में निर्यात 34.32 अरब डॉलर रहा था। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई देश का वस्तुओं का निर्यात जून में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में निर्यात 34.32 अरब डॉलर रहा था। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, जून में आयात लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 56.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने 53.51 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन माह में व्यापार घाटा (आयात और निर्यात का अंतर) 20.98 अरब डॉलर रहा।

निर्यात आंकड़ों की जानकारी देते हुए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा रुख को देखते हुए देश का वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है।

मई में भारत का वस्तुओं का निर्यात 9.1 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर रहा था, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान निर्यात 5.84 प्रतिशत बढ़कर 109.96 अरब डॉलर और आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 172.23 अरब डॉलर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ