जरुरी जानकारी | नारियल रेशा उत्पादों का निर्यात 2,757.9 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कॉयर (नारियल के रेशे) और उसके उत्पादों का निर्यात वर्ष 2019-20 में 2,757.9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो एक सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कॉयर (नारियल के रेशे) और उसके उत्पादों का निर्यात वर्ष 2019-20 में 2,757.9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो एक सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2018-19 में कॉयर और कॉयर उत्पादों का निर्यात 2,728.04 करोड़ रुपये का हुआ था।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्ष 2019-20 के दौरान कॉयर और कॉयर उत्पादों के 9,88,996 टन का निर्यात किया गया, जो कि उसके पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान 9,64,046 टन का हुआ था।’’

कॉयर पिथ, टफ्ड मैट, कॉयर जियो-टेक्सटाइल्स, कॉयर रग्स एंड कार्पेट्स, कॉयर अन्य प्रकार, कॉयर रोप और पावर-लूम मैट के निर्यात में मात्रा और मूल्य दोनों के मामले में वृद्धि दर्ज की गई, हाथ से करघा मैट, कॉयर यार्न के उत्पाद , रबरयुक्त कॉयर और पावर-लूम मैटिंग में मात्रा के संदर्भ में गिरावट और मूल्य के संदर्भ में वृद्धि देखी गई।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

कॉयर पिथ, 1,349.63 करोड़ रुपये की निर्यात आय के साथ देश से कॉयर उत्पादों के कुल निर्यात का 49 प्रतिशत हिस्सा है।

कॉयर फाइबर 498.43 करोड़ रुपये के निर्यात के साथ कुल निर्यात का 18 प्रतिशत भाग है।

मूल्यवर्धित वस्तुओं को एक साथ जोड़ा जाये तो यह कुल निर्यात का 33 प्रतिशत हिस्सा है। मूल्यवर्धित उत्पादों में टफ्टेड मैट सबसे ऊपर है।

कॉयर और कॉयर उत्पादों के लिए घरेलू बाजार में भी तेजी का रुख प्रदर्शित होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\