जरुरी जानकारी | निर्यात कारोबार अगस्त में 45 प्रतिशत उछलकर 33.14 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश से विभिन्न वस्तुओं का निर्यात अगस्त माह के दौरान एक साल पहले के इसी माह की तुलना में 45.17 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 33.14 अरब डालर पर पहुंच गया। एक साल पहले अगस्त में 22.83 अरब डालर का निर्यात किया गया था।

नयी दिल्ली, दो सितंबर देश से विभिन्न वस्तुओं का निर्यात अगस्त माह के दौरान एक साल पहले के इसी माह की तुलना में 45.17 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 33.14 अरब डालर पर पहुंच गया। एक साल पहले अगस्त में 22.83 अरब डालर का निर्यात किया गया था।

वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 66.92 प्रतिशत बढ़कर 163.67 अरब डॉलर तक पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में 98.05 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

वहीं, अगस्त माह में आयात 51.47 प्रतिशत बढ़कर 47.01 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी माह में यह 31.03 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान आयात 81.75 प्रतिशत बढ़कर 219.54 अरब डॉलर रहा।

व्यापार घाटा इस वर्ष अगस्त में 13.87 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.2 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\