विदेश की खबरें | नीदरलैंड में कोरोना वायरस जांच केंद्र के समीप हुआ धमाका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ बुलाये गये हैं।

पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ बुलाये गये हैं।

उत्तरी हॉलैंड प्रांत की पुलिस ने ट्वीट किया कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे बोवेंकारस्पेल में जांच केंद्र के समीप ‘‘धमाका हुआ।’’

पुलिस ने इलाके को घेर लिया और अब वह विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है। यह शहर एम्सटर्डम से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

पुलिस प्रवक्ता मेन्नो हार्टनबर्ग ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कहीं इस जांच केंद्र को जान-बूझकर निशाना तो नहीं बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि यह साफ हो गया है कि विस्फोटक वहां संयोग से नहीं पहुंचा था लेकिन फिलहाल हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कौन उसे वहां रख गया था और उसकी मंशा क्या थी।

पुलिस के अनुसार इस भवन के बाहर धातु का एक सिलेंडर मिला है जिसमें विस्फोट हुआ था।

उत्तरी होलैंड प्रांत का यह उत्तरी क्षेत्र हाल के सप्ताहों में वायरस का मुख्य केंद्र रहा है और वहां राष्ट्रीय औसत से अधिक मामले सामने आये।

जनवरी मे दंगाइयों ने उर्क में एक कोरोना वायरस जांच केंद्र को फूंक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड