देश की खबरें | कोविड-19 टीका पर विशेषज्ञ समिति की बुधवार को बैठक, खरीद और प्राथमिकता समूह पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 टीके की खरीद एवं प्राथमिकता वाले समूहों को इसे लगाने के नैतिक पहलुओं पर विचार करने के लिए नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति बुधवार को बैठक करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त कोविड-19 टीके की खरीद एवं प्राथमिकता वाले समूहों को इसे लगाने के नैतिक पहलुओं पर विचार करने के लिए नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति बुधवार को बैठक करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि टीका प्रबंधन पर बनी समिति राज्य सरकारों एवं टीका निर्माताओं समेत सभी हितधारकों के साथ बातचीत करेगी।

यह भी पढ़े | J&K Religious Places to Open From August 16: जम्मू कश्मीर में 16 अगस्त से खुलेंगे धार्मिक स्थल, माता वैष्णो देवी मंदिर में रोज दर्शन कर सकेंगे 5,000 लोग.

उपयुक्त टीके के चयन, उसकी खरीद और उसके वितरण तथा उन्हें प्राथमिकता वाले समूहों को लगाने के विषय पर समिति चर्चा करेगी।

मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह कोल्ड चेन और वस्तुसूची, टीका खरीदने के लिये संसाधनों का इंतजाम और समता के मुद्दे पर भी गौर करेगी। यह विशेषज्ञ समूह सभी राज्य सरकारों और भारत में टीका विनिर्माताओं के साथ अपनी बातचीत जारी रखेगा। ’’

यह भी पढ़े | ओडिशा में कालाबाजारी के लिए जमा किए गए 42000 लीटर किरासन तेल के साथ 4 गिरफ्तार: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कोविड-19 का टीका रूस से खरीदने के सिलसिले में भारत की कोई योजना होने के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह कहा। दरअसल, रूस ने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने का दावा किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार कम से कम प्रथम छह महीने में जरूरत पड़ने वाली खुराक का अनुमान लगाया है, भूषण ने कहा कि ये मुद्दे कुछ समय से स्वास्थ्य मंत्रालय के ध्यान में हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘हमने काफी संख्या में हितधारकों से मशविरा किया है और कुछ अनुमान भी लगा चुके हैं लेकिन अभी आपके साथ उसे साझा करना जल्दबाजी होगी। ’’

मंत्रालय ने ट्वीट किया, “नीति आयोग के सदस्य, डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में टीका प्रशासन पर विशेषज्ञ समिति कोविड-19 टीके की खरीद एवं प्रबंधन तथा इसे लगाने के नैतिक पहलुओं पर विचार करने के लिए 12 अगस्त को बैठक करेगी।”

उल्लेखनीय है कि भारत में भी कोविड-19 के तीन टीके मानव पर परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं।

भूषण ने कहा कि उनमें से दो के मानव पर क्लीनिकल परीक्षण का प्रथम और द्वितीय चरण जारी है। इनमें से एक टीका भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर, जबकि दूसरा जाइडस कैडिला लिमिटेड ने विकसित किया है।

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 के संभावित टीके के दूसरे और तीसरे चरण का मानव पर क्लीनिकल परीक्षण करने की अनुमति दी गई है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा है कि उसने अंतरराष्ट्रीय टीका गठजोड़ गावी और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ एक नयी साझेदारी की है, ताकि भारत और अन्य निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों के लिये टीके की 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति हो सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 22,68,675 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 45,257 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\