जरुरी जानकारी | भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता से शुल्क प्रभाव कम होने की उम्मीद: एसीएमए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क आदेशों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और एक संतुलित समाधान निकलेगा जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क आदेशों के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी और एक संतुलित समाधान निकलेगा जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा।

बुधवार को ट्रंप द्वारा शुल्क की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीएमए की अध्यक्ष और सुब्रोस लि. की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्रद्धा सूरी मारवाह ने कहा कि वाहन और वाहन कलपुर्जों और इस्पात तथा एल्युमीनियम के सामान को इस नए आदेश में शामिल नहीं किया गया है। ये पहले से ही धारा 232 के तहत 25 प्रतिशत शुल्क के अधीन हैं और इन्हें ट्रंप के 26 मार्च, 2025 के आदेश में पहले ही घोषित किया गया था।

उन्होंने कहा, “हालांकि, अमेरिका में 25 प्रतिशत आयात शुल्क के अधीन आने वाले वाहन कलपुर्जों की विस्तृत सूची का इंतजार है।”

मारवाह ने कहा कि एसीएमए घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और व्यापार असंतुलन को दूर करने के अमेरिकी प्रशासन के इरादे को समझता है।

उन्होंने कहा, “एसीएमए को अब भी उम्मीद है कि भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच चल रही द्विपक्षीय वार्ता से संतुलित समाधान निकलेगा, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा।”

मारवाह ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि भारत और अमेरिका के बीच, विशेष रूप से वाहन कलपुर्जा क्षेत्र में मजबूत व्यापारिक संबंध, इन उपायों के प्रभावों को कम करने के लिए निरंतर बातचीत को प्रोत्साहित करेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू