विदेश की खबरें | बाइडन प्रशासन में पहली बार अमेरिकी मंत्री की जापान यात्रा में चीन पर चर्चा की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्री एंथोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अपने जापानी समकक्षों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए तोक्यो रवाना हो चुके हैं। माना जा रहा है कि पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तुनकमिजाजी भरे व्यवहार के मद्देनजर वे क्षेत्र और अपने गठबंधन की अमेरिकी प्रतिबद्धताओं को दोहराएंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंथोनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अपने जापानी समकक्षों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए तोक्यो रवाना हो चुके हैं। माना जा रहा है कि पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तुनकमिजाजी भरे व्यवहार के मद्देनजर वे क्षेत्र और अपने गठबंधन की अमेरिकी प्रतिबद्धताओं को दोहराएंगे।

दोनों अमेरिकी मंत्री ‘टू प्लस टू’ वार्ता के तहत मंगलवार को जापान के विदेशमंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षामंत्री लोबुओ किशी के साथ राजनयिक और सुरक्षा वार्ता करेंगे।

वाशिंगटन पोस्ट में सोमवार को प्रकाशित लेख में ब्लिंकन और ऑस्टिन ने कहा, ‘‘अमेरिका अपने मित्रों और साझेदारों के साथ संबंधों में नई जान फूंकने के लिए बड़ी पहल कर रहा है। यह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संस्थाओं के साथ संबंध दोनों में हो रहा है। हम अपने साझा लक्ष्यों, मूल्यों और जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्धताओं को दोहराते हैं।’’

दोनों मंत्रियों ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खुला रखने के अमेरिका और अन्य के साझा मूल्य एवं सिद्धांत होने के बावजूद ‘‘चीन बलपूर्वक इस इलाके पर अपना प्रभाव बनाने की इच्छा रखता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बार फिर देखेंगे कि हमारे साझेदारों के साथ काम करना कितना महत्वपूर्ण है।’’

ब्लिंकन और ऑस्टिन ने लिखा कि अमेरिकी सैन्य ताकत को बरकरार रखते हुए अमेरिका कूटनीति के साथ आगे बढ़ेगा और अपने साझेदारों के साथ नयी शुरुआत करेगा व सुनिश्चित करेगा कि हमारे समय के खतरे एवं अवसरों के लिए ये उपयुक्त हो।’’

उन्होंने कहा कि वे मिलकर चीन को उसके मानवाधिकार उल्लंघन, शिनजियांग, तिब्बत के साथ-साथ हांगकांग एवं ताइवान और अन्य समस्याओं के लिए जवाबदेह बना सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी