जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में 10.5 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि की उम्मीद: नीति आयोग उपाध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 10.5 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि दर हासिल करने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 10.5 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि दर हासिल करने की उम्मीद है।

उन्होंने पीएएफआई इंडिया के सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि खुदरा क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर खास जोर है।

कुमार ने कहा, ‘‘विनिर्माण और सेवाओं, दोनों के लिए भारत खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) में पिछले महीने काफी तेजी आई है। इससे (भारतीय अर्थव्यवस्था में) और भी मजबूती आएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत या इससे अधिक रहेगी।’’

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें पिछले साल के कम आधार और कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में तेज वृद्धि का योगदान रहा।

कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट का कारण परंपरागत दोपहिया वाहनों की जहह इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की ओर लोगों का रूझान हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी