जरुरी जानकारी | विस्तार दिल्ली-लंदन मार्ग पर 21 नवंबर से बढ़ाएगी उड़ानों की संख्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तार दिल्ली-लंदन के बीच 21 नवंबर से उड़ानों की संख्या बढ़ाएगी।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तार दिल्ली-लंदन के बीच 21 नवंबर से उड़ानों की संख्या बढ़ाएगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि 21 नवंबर से वह दिल्ली-लंदन मार्ग पर सप्ताह में पांच उड़ानों का परिचालन करेगी। अभी कंपनी सप्ताह में चार उड़ानें भरती है।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

कंपनी ने कहा कि एक दिसंबर से वह इस मार्ग पर दैनिक सेवा उपलब्ध कराएगी।

विस्तार, भारत और ब्रिटेन के बीच हुए द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौता (एयर बबल पैक्ट) का हिस्सा है। अन्यथा देश में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद है।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा कि उड़ानों की संख्या बढ़ाना इस मार्ग पर हमारे परिचालन की सफलता को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\