देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं, बंगाल के विकास के लिये काम करूंगा : बाबुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के कुछ वक्त बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को यहां कहा कि वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले दल का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल के विकास के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

कोलकाता, 18 सितंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के कुछ वक्त बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को यहां कहा कि वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले दल का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल के विकास के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह आसनसोल सीट से भाजपा सांसद के तौर पर इस्तीफा देंगे, सुप्रियो ने कहा कि वह नियमों का पालन करेंगे।

उन्होंने कहा, “जब मैंने दो महीने पहले कहा था कि मैं राजनीति छोड़ना चाहता हूं तो मैं इसे लेकर गंभीर था। यह नया अवसर मिलने के बाद, हालांकि मैंने अपना विचार बदलने का फैसला किया। मैं टीएमसी में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं बंगाल के विकास के लिए काम करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं राज्य के लिये काम करने का अवसर देने के लिये अभिषेक बनर्जी (टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव) और ममता बनर्जी का शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं नियमों का पालन करूंगा। जब मैं तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया हूं तो आसनसोल सीट पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।”

सुप्रियो ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वो राजनीति छोड़ रहे हैं। बाद में उन्हें लोकसभा के सदस्य के तौर पर इस्तीफा न देने के लिए मना लिया गया था। अभिनेता ने कहा था कि वह सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी