देश की खबरें | आबकारी घोटाला मामला : अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को 23 मई तक बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को 23 मई तक बढ़ा दी।

विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की हिरासत बढ़ा दी। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष लोक अभियोजक एन. के. मत्ता की उन दलीलों पर गौर किया कि एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है जिस पर 10 मई को विचार किया जाना है।

अदालत ने पहले सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था, ‘‘आर्थिक अपराध के मामले का आम जनता तथा बड़े पैमाने पर समाज पर गंभीर प्रभाव पड़ता है क्योंकि जांच के दौरान एकत्रित सबूत उक्त अपराध में उनकी संलिप्तता दिखाते हैं।’’

ईडी ने आबकारी नीति मामले में नौ मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 बनाने तथा उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

वह दोनों मामलों में अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट