देश की खबरें | दिल्ली में वापस ली गई आबकारी नीति ने पंजाब में शानदार काम किया है: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस आबकारी नीति 2021-22 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लागू नहीं करने दिया गया, वही नीति पंजाब में कारगर साबित हुई है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस आबकारी नीति 2021-22 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लागू नहीं करने दिया गया, वही नीति पंजाब में कारगर साबित हुई है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है।

उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने नीति को लागू करने में कथित अनियमितता को लेकर जुलाई में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद दिल्ली सरकार को मजबूरन यह नीति वापस लेनी पड़ी थी।

केजरीवाल नीत दिल्ली सरकार ने नीति वापस लेते हुए तत्काल कोई कारण नहीं बताया था।

‘आप’ प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “ इसी आबकारी नीति को हमें दिल्ली में लागू नहीं कर दिया गया था और वह पंजाब में कारगर साबित हुई है। भगवंत मान और हरपाल को बधाई।”

पंजाब के आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य का आबकारी संग्रह पहली बार वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों में 4,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।”

दिल्ली सरकार के एक कैबिनेट नोट में नीति को वापस लेने का कारण शराब की अधिक बिक्री के बावजूद राजस्व में कमी, व्यवसाय से लाइसेंसधारियों के चले जाने, छूट के चलते "अस्वस्थ बाजार चलन" और “प्रीमियम ब्रांडों” की कमी बताए गए थे। इस नीति को 17 नवंबर 2021 को लागू किया गया था।

सीबीआई ने नीति में कथित अनियमितता को लेकर दर्ज प्राथमिकी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नामज़द किया है।

नोमान दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड