देश की खबरें | आबकारी नीति मामला: दिल्ली की अदालत ने कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कथित करीबी सहयोगी और आबकारी नीति मामले के आरोपी व्यापारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका को बुधवार को स्वीकार कर लिया। अदालत के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कथित करीबी सहयोगी और आबकारी नीति मामले के आरोपी व्यापारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका को बुधवार को स्वीकार कर लिया। अदालत के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने मामले में अरोड़ा को छूट देने की अनुमति देते हुए आदेश जारी किया। अरोड़ा ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा था कि वह ‘स्वेच्छा से सच का खुलासा’ करने को तैयार है। उसने मामले में सरकारी गवाह बनाने की इच्छा जताई।

अदालत ने पहले अरोड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली थी। सीबीआई ने उनकी याचिका का विरोध नहीं किया था।

सीबीआई ने अग्रिम जमानत अर्जी पर अपने जवाब में कहा था कि अरोड़ा जांच में शामिल हुए हैं और उन्होंने कुछ तथ्यों का खुलासा किया है जो जांच के लिए अहम हैं और इस तरह ‘सीबीआई को इस अदालत द्वारा आवेदक को अग्रिम जमानत दिये जाने में कोई आपत्ति नहीं है।’’

सीबीआई ने अगस्त में कथित आबकारी नीति घोटाले में मामला दर्ज किया था और आरोपियों के रूप में आठ लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था।

आरोपियों में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त ए गोपी कृष्ण, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\