नेशनल स्टॉएक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 161.08 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कंपनी को कुल 11,78,80,500 शेयर के लिए बोलियां मिली है। जबकि कंपनी ने 1,14,50,675 शेयर की पेशकश की है।
कंपनी को खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 21.10 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 93 प्रतिशत और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 1.65 गुना अभिदान मिला।
निर्गम के लिए कीमत दायरा 118-120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी के आईपीओ को बुधवार को पहले दिन खुलने के कुछ घंटों के भीतर पूरा अभिदान मिल गया था। आईपीओ के लिये आवेदन देने की अंतिम तारीख छह अगस्त है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY