देश की खबरें | चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री को मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मंत्री को 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी।

मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मंत्री को 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी।

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री दीपक कुमार को आत्मसमर्पण करने के बाद विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने जमानत दे दी।

अदालत ने इससे पहले उसके सामने पेश होने और मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए जारी समन के जवाब में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

कुमार पर 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अदालत ने उन्हें 20,000 रुपये के दो निजी मुचलके के साथ जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी और मामले में आगे की सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तारीख तय की।

अदालत ने स्थानीय उद्योगपति जाकिर राणा को 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक ऐसे ही मामले में जमानत दे दी, जिन्होंने मुजफ्फरनगर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड