देश की खबरें | रेलवे के बिजली उपकरण चुराने का आरोपी पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रेलवे की पटरी और बिजली के उपकरण की कथित चोरी के आरोपी सेवानिवृत्त सैनिक रणविजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

बलिया (उप्र), एक जुलाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रेलवे की पटरी और बिजली के उपकरण की कथित चोरी के आरोपी सेवानिवृत्त सैनिक रणविजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ के उपनिरीक्षक मनींद्र यादव ने कहा कि रणविजय सिंह सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का रहने वाला है। उसे बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त सिंह रेलवे की पटरियों और बिजली के तार चोरी करने में लिप्त था जिसे उसने रेलवे पटरी के पास खुले में भंडारण कर रखा था।

अधिकारियों के मुताबिक सिंह किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड से फर्जी सिम प्राप्त कर उसी के माध्यम से परिवहन की व्यवस्था कर खुले में पड़ी रेल पटरी और बिजली के सामानों को बिहार में बेचता था।

चोरी के सामान को पटना स्थित एक गोदाम में रखा जाता, जहां से उसे स्थानीय उद्योगों को बेच दिया जाता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले कुछ वर्षों में 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की रेल पटरी और बिजली के तार चुराए।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now