देश की खबरें | सिलेंडर फटने से झुलसी पूर्व विधायक की बेटी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की सफीदों विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके कलीराम पटवारी की बेटी की घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी आग में जलकर मौत हो गई।

जींद (हरियाणा), 28 जुलाई जिले की सफीदों विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके कलीराम पटवारी की बेटी की घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी आग में जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव को जींद के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के रखा गया है।

पिल्लूखेड़ा के थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी पिंकी का विवाह ढाठरथ गांव में जोगेंद्र के साथ हुआ हैं उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे पिंकी चाय बनाने रसोई में गई लेकिन गैस नहीं जला। इस दौरान वह रसोई से बाहर आ गई और गैस खुला छूट गया।

उन्होंने बताया कि कुछ देर के बाद जब वह दोबारा से रसोई में पहुंची और गैस जलाने की कोशिश की तो एक दम से आग भडक़ गई ओर सिलेंडर फट गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आग में झुलसने के बाद उसे जींद के सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे हिसार ले गए। रास्ते में पिंकी की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में दुर्घटनावश मौत की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस