विदेश की खबरें | मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति अनवर सादात की पत्नी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल में स्थानीय मीडिया में आईं खबरों में बताया गया था कि जहां मिस्र के एक अस्पताल में भर्ती थीं और कैंसर का इलाज करा रही थीं।

हाल में स्थानीय मीडिया में आईं खबरों में बताया गया था कि जहां मिस्र के एक अस्पताल में भर्ती थीं और कैंसर का इलाज करा रही थीं।

जहां के परिवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले साल उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया था, लेकिन घर लौटने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी के कार्यालय ने शुक्रवार को जहां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें मिस्रवासियों के लिये आदर्श महिला करार दिया। साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया और काहिरा में एक मुख्य सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की गई।

जहां का जन्म अगस्त 1933 में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी मां ब्रिटिश थीं। साल 1949 में उनका विवाह उस समय सैन्य अधिकारी रहे अनवर सादात से हुआ था, जो बाद में 1970 से लेकर 1981 में उनकी हत्या किए जाने तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे।

उनके यहां तीन बेटियों और एक बेटे का जन्म हुआ था। बेटियों का नाम नोहा, गिहान और लुबना जबकि बेटे का नाम जमाल रखा गया।

एपी जोहेब नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\