देश की खबरें | भारत को 'विश्व गुरु' बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए: संघ प्रमुख भागवत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए देश में सभी लोगों को सामूहिक रूप से काम करना होगा।
भागलपुर (बिहार), 10 फरवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए देश में सभी लोगों को सामूहिक रूप से काम करना होगा।
भागलपुर में संत महर्षि मेंही आश्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि लोगों को अहंकार करने से बचना चाहिए और भौतिकवाद से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘संतों की प्राचीन शिक्षाओं का पहले घर में अनुसरण करना चाहिए और बाद में बाहर प्रचार करना चाहिए। हमारे संतों के उपदेशों को सबसे पहले अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए... यही प्राथमिकता होनी चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए साधु-संतों सहित हम सभी को सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने लोगों को हमेशा सच बोलने की सलाह दी।
बाद में भागवत ने भागलपुर और बांका जिलों के आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)