IPL 2023: हैरी ब्रुक के शतकीय पारी के बाद कप्तान एडेन मार्कराम ने कहा, उनकी प्रतिभा से सभी वाकिफ

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में जीत दर्ज करने के लिए गेंदबाजों की प्रशंसा की और साथ ही कहा कि हर कोई इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक की प्रतिभा से वाकिफ है जिन्होंने 2023 चरण का पहला शतक जड़ा।

हैरी ब्रुक (Photo Credits: IPL/Twitter)

कोलकाता, 14 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में जीत दर्ज करने के लिए गेंदबाजों की प्रशंसा की और साथ ही कहा कि हर कोई इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक की प्रतिभा से वाकिफ है जिन्होंने 2023 चरण का पहला शतक जड़ा.ब्रुक के नाबाद 100 और मार्कराम के 50 रन से सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट पर 228 रन का विराट स्कोर खड़ा किया. ब्रुक ने 55 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के जड़े. यह भी पढ़ें: अपने सबसे बड़ी फैन से मिले एमएस धोनी, CSK के कप्तान का दिल छू लेने वाला फोटो वायरल!

मार्कराम ने मैच के बाद कहा, ‘‘गेंदबाजों को सलाम,जिन्होंने शानदार जज्बा दिखाया। उनके बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह स्कोर भी सुरक्षित नहीं था.’’

कप्तान नीतिश राणा की 75 रन और पिछले मैच में पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह की नाबाद 58 रन (31 गेंद, चार चौके, चार छक्के) की पारी के बावजूद केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी और 23 रन से हार गयी.

मार्कराम ने कहा, ‘‘उनके घरेलू मैदान में उन्हें हराना अच्छा रहा. हमने अच्छी शुरुआत की और हमारी बल्लेबाजी में भी गहराई है. ब्रुक की प्रतिभा हम सभी जानते हैं, वह पावरप्ले में अच्छे क्रिकेट शॉट लगाता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भुवी भरोसेमंद खिलाड़ी है, गेंदबाजों के लिये यह मुश्किल विकेट था. हमें कुछ क्षेत्रों पर काम करना है. बतौर टीम सुधार करना अच्छा है। उम्मीद है कि यह लय जारी रहेगी. ’’

सनराइजर्स हैदराबाद ने क्षेत्ररक्षण के दौरान कैच के कई मौके गंवाये, वर्ना केकेआर की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुंची होती.

वहीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे ब्रुक ने कहा, ‘‘यह विशेष रात है, थोड़ा तनाव था लेकिन जीत दर्ज करना अच्छा है. ’’

केकेआर के कप्तान राणा ने कहा, ‘‘हम योजना के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर पाये, हम और बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं. रिंकू और मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे खुश हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोशिश मैच को करीब ले जाने की थी और फिर तो कुछ भी हो सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड