ताजा खबरें | विकसित राष्ट्र का लक्ष्य पाने के लिए सभी को योगदान देना होगा : राकांपा नेता पटेल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य किसी एक पार्टी या एक नेता का नहीं है तथा इसे प्राप्त करने के लिए उन राज्यों का योगदान भी आवश्यक है जहां विपक्षी दलों की सरकार है तथा इसमें सभी को योगदान देना होगा।

नयी दिल्ली, चार फरवरी राज्यसभा में मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य किसी एक पार्टी या एक नेता का नहीं है तथा इसे प्राप्त करने के लिए उन राज्यों का योगदान भी आवश्यक है जहां विपक्षी दलों की सरकार है तथा इसमें सभी को योगदान देना होगा।

उच्च सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए पटेल ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाली एक महिला, राष्ट्रपति के रूप में संसद के दोनों सदनों को संबोधित करती हैं, यह देश के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश के सभी लोगों को जिस एक चीज ने जोड़ कर रखा है, वह भारत का संविधान है तथा उसे सशक्त बनाने के लिए सभी का प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा में कटुता नहीं होनी चाहिए क्योंकि सभी लोग संविधान एवं राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं।

पटेल ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प भारत के सभी नागरिकों का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का ‘सबका साथ सबका विकास’ देश के हर व्यक्ति का नारा और प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए उन दलों द्वारा शासित राज्यों को भी योगदान देना है जो केंद्र में सत्तारूढ़ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक समय देश विदेशों से गेहू मंगवाता था और आज देश चीनी, डेरी उत्पाद सहित विभिन्न चीजों के उत्पादन में विश्व में अग्रणी है।

राकांपा सदस्य ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों की भी तस्वीर बदल गयी है। गांवों में कारों से लेकर सभी चीजें देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि आज गांवों को न केवल सड़कों बल्कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है।

राकांपा सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सेवा के लिए जो सबसे बड़ा काम किया है, वो है आयुष्मान योजना। उन्होंने कहा कि आज इस योजना के कारण गरीबों को अपने उपचार के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है।

पटेल ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि वो भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि जब देश में सशक्त नेतृत्व हो तो उसकी तरफ किसी की देखने की हिम्मत नहीं होती।

उन्होंने कहा कि भारत आज हर तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं मानते कि आज से पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया, हर सरकार ने काम किया। उन्होंने कहा कि किंतु आज जो सशक्त नेतृत्व और सशक्त सरकार है, उसका लाभ भी देश को मिला है।

भारतीय जनता पार्टी के बंसीलाल गुर्जर ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी, गरीबों, महिलाओं और ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए पक्के मकान, नल से जल, शौचालय और उज्ज्वला गैस कनेक्शन जैसी योजनाएं बनायी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में भारी बदलाव आये हैं।

उन्होंने कहा कि देश में अभी 20 प्रतिशत ऐसे घर हैं जहां नल से जल की सुविधा नहीं पहुंच पायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए 2028 तक सभी घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है और इसके लिए बजट की व्यवस्था भी कर दी गयी है।

गुर्जर ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की खातिर संबंधित राज्यों एवं केंद्र द्वारा किए जा रहे विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों में जो गांव बाकी रह गये थे, उन्हें सिंचाई योजनाओं के दायरे में लाया गया है।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के लिए कानून बनाये जाने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश की आधी आबादी के सशक्तीकरण में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कानून एक महिला राष्ट्रपति के कार्यकाल में बना, यह और भी प्रसन्नता की बात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट