देश की खबरें | हर रोज ठीक होने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व में भारत में कोविड-19 के सर्वाधिक रोगियों के ठीक होने के बीच सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले चार दिन से लगातार हर रोज ठीक होने वाले कोविड-19 रोगियों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर विश्व में भारत में कोविड-19 के सर्वाधिक रोगियों के ठीक होने के बीच सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले चार दिन से लगातार हर रोज ठीक होने वाले कोविड-19 रोगियों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्व में भारत में कोविड-19 के सर्वाधिक 44,97,867 रोगी ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्लीः आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर निकले: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वभर में संक्रमण के कुल मामलों में से भारत में 17.7 प्रतिशत हैं और विश्वभर में बीमारी को मात देने के मामले में भारत की हिस्सेदारी 19.5 प्रतिशत है।’’

भूषण ने कहा कि पिछले चार दिन से लगातार ऐसा हो रहा है जब कोविड-19 के ठीक होने वाले रोगियों की संख्या हर रोज संक्रमण के नए मामलों से अधिक है।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Shooting Case: सीएम योगी के क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में 4 किलोमीटर दौड़ाने के बाद मारी गोली, इलाके में सनसनी, पुलिस ने दिया ये जवाब.

उनके द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में से 22.4 प्रतिशत मामले अमेरिका में हैं और बीमारी को मात देने के मामले में वहां की भागीदारी 18.6 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार विश्व में संक्रमण के कुल मामलों में से ब्राजील में 14.5 प्रतिशत मामले हैं और ठीक होने के मामलों में से 16.8 प्रतिशत मामले इस देश में हैं।

कोविड-19 कार्यबल के सदस्य वी के पॉल (नीति आयोग के सदस्य) ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए और भौतिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए, खासकर अगले महीने त्योहारों के समय।

पॉल ने कहा कि लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए और इसमें कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कोविड-19 के मामलों में 36-50 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है।

भूषण ने कहा कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या कुल 55,62,663 मामलों के पांचवें हिस्से से भी कम है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘‘हम इस बात से प्रभावित होते हैं कि भारत में कोविड-19 के 50 लाख से ज्यादा मामले हैं, लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि इनमें से लगभग 45 लाख पहले ही ठीक हो चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व में भारत में प्रति 10 लाख की आबादी में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या सबसे कम है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर मरने वालों की संख्या 64 है, जबकि विश्व में इसका औसम 123 है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\