खेल की खबरें | हॉकी विश्व कप जीतने पर हर भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा एक करोड़ रुपये का पुरस्कार: पटनायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की।

भुवनेशवर, पांच जनवरी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की।

राउरकेला के दौरे पर आये पटनायक ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में ‘विश्व कप गांव’ का भी उद्घाटन किया।

विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर तैयार किया गया है। इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप गांव में आगामी हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व कप गांव में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की।

पटनायक ने कहा, ‘‘अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।’’

खिलाड़ियों ने यहां हॉकी के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ कई और अधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now