जरुरी जानकारी | एवरेडी इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 27.5 प्रतिशत घटकर 21.85 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैटरी एवं लाइटिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का 30 जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 27.48 प्रतिशत घटकर 21.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

नयी दिल्ली/कोलकाता, एक अगस्त बैटरी एवं लाइटिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड का 30 जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 27.48 प्रतिशत घटकर 21.85 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही 30.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 18.87 प्रतिशत बढ़कर 335.38 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 282.14 करोड़ रुपये रहा था।

एवरेडी इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कुल खर्च 27.16 प्रतिशत बढ़कर 310.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 244.17 करोड़ रुपये रहा था। ।

कंपनी में बर्मन परिवार के सदस्यों को पिछले महीने प्रवर्तकों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\