जरुरी जानकारी | निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा और उचित, बाजार में कुछ छोटे सुधार संभव: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि 50 शेयरों वाले सूचकांक एनएसई निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा और उचित है।

मुंबई, एक मार्च केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि 50 शेयरों वाले सूचकांक एनएसई निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा और उचित है।

बीते सप्ताह शेयर बाजारों में हुई तेज बिकवाली के बाद, वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि भारतीय बाजारों में कुछ और सुधार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि 19 का पीई अनुपात निफ्टी के मूल्यांकन को अच्छा और उचित बनाता है।

म्यूचुअल फंड उद्योग के निकाय एम्फी के एक कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि निफ्टी के कुछ शेयरों में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर निफ्टी अभी भी अच्छे मूल्यांकन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ''सबसे तेजी से बढ़ने वाले विकासशील देश के लिए 19 के पीई अनुपात पर मौजूदा मूल्यांकन उचित है। हालांकि, यहां कुछ छोटे सुधार अभी भी हो सकते हैं।''

गोयल ने कहा कि बाजार में मौजूदा गिरावट उन लोगों के लिए चेतावनी है, जिन्होंने छोटे निवेशकों को सही सलाह नहीं दी है। उन्होंने एम्फी से ऐसे लोगों को अलग-थलग करने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि म्यूचुअल फंड को अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता नहीं छोड़नी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\