झुलसाने वाली गर्मी के बाद बाढ़ की चपेट में यूरोप

ग्रीस, तुर्की और बुल्गारिया में मूसलाधार बारिश ने कम से कम सात लोगों की जान ली है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

ग्रीस, तुर्की और बुल्गारिया में मूसलाधार बारिश ने कम से कम सात लोगों की जान ली है. बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में जान माल का खासा नुकसान हुआ है.उत्तर में जंगलों की भीषण आग झेलने वाले ग्रीसका मध्य हिस्सा अब बाढ़ की चपेट में है. ग्रीक दमकल विभाग के मुताबिक वोलोस कस्बे में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने बहुत नुकसान पहुंचाया है. मंगलवार को आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

पास के पहाड़ी इलाके पेलियोन और रिजॉर्ट द्वीप स्कियातोस में भी काफी क्षति हुई है. ग्रीस की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा के मुताबिक वोलोस में 24 घंटे के भीतर 200 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पड़ोसी इलाके जागोरा में इसी दौरान प्रति वर्गमीटर 600 लीटर पानी बरसा.

सरकारी प्रसारक ईआरटी से बात करते हुए मौसम विज्ञानी पानाजियोतिस जियानोपॉउलोस ने कहा, "24 घंटे में इतनी बारिश हुई, जितनी आम तौर पर पूरे पतझड़ के सीजन में होती है."

सरकार के प्रवक्ता यानिस आर्तोपियोस ने ईआरटी से कहा कि वोलोस में अस्पताल का बेसमेंट पूरी तरह डूब गया है. दमकलकर्मी वहां पंप से पानी साफ कर रहे हैं.

उत्तर पश्चिमी ग्रीस के कुछ जंगलों में 17 दिन से आग लगी हुई है. आग से जूझ रहे इलाकों में बारिश नहीं हुई है. वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसी मौसमी अति अब सामान्य हो चुकी है. वे जीवाश्म ईंधन जलाने से भड़के जलवायु परिवर्तन को इसकी वजह बताते हैं.

तुर्की की भी हालत खस्ता

ग्रीस के पड़ोसी तुर्की में भी बारिश और बाढ़ ने कहर मचाया है. अधिकारियों के मुताबिक दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार लापता हैं. तुर्की के सबसे बड़े शहर और एशिया व यूरोप को जोड़ने वाले महानगर इस्तांबुल में कई मकान और गलियां पानी में डूबे हैं.

देश के आंतरिक मामलों के मंत्री अली येरलिकाया के मुताबिक पश्चिमोत्तर राज्य किरक्लारेली में अचानक आई बाढ़ में बहने वाले सभी छह लोगों को लोकेट करने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहां 12 लोग एक जगह बैठकर छु्ट्टियां मना रहे थे, बाढ़ ने अचानक उस स्पॉट को अपनी चपेट में ले लिया. किरक्लारेली प्रांत बुल्गारिया की सीमा से लगा है.

बुल्गारिया में दो मौतें

तुर्की और ग्रीस के उत्तर में स्थित बुल्गारिया भी मंगलवार को बाढ़ की चपेट में आया. प्रधानमंत्री निकोलाय देनकोव के मुताबिक काले सागर के तट पर बसे देश के दक्षिणी हिस्से में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लापता है.

वहां उफान पर आई नदियों ने सड़कों और पुलों को भी खासा नुकसान पहुंचाया है. इलाके के कई घरों की बिजली सप्लाई कट चुकी है. अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे नल का पानी न पिएं. आशंका है कि नल से होने वाली पेयजल आपूर्ति दूषित हो चुकी है.

ओएसजे/एसबी (एएफपी, एपी, डीपीए)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\