खेल की खबरें | यूरो 2024: मेजबान जर्मनी ग्रुप ए में हंगरी, स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के साथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के लिए 2023 का साल निराशाजनक रहा और टीम 2024 में बेहतर प्रदर्शन के साथ अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी।
जर्मनी के लिए 2023 का साल निराशाजनक रहा और टीम 2024 में बेहतर प्रदर्शन के साथ अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी।
सितंबर में कोच जूलियन नेगल्समैन के जर्मनी के साथ जुड़ने के बाद से टीम ने दो मैत्री मैच गंवाए हैं जबकि टीम को 2023 में 13 मैत्री मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा।
इस 24 टीम के टूर्नामेंट के ग्रुप बी में गत चैंपियन इटली और स्पेन एक बार फिर भिड़ते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट की इन दो सबसे सफल टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप के पिछले चार में से तीन खिताब जीते हैं। ग्रुप की दो अन्य टीम क्रोएशिया और अल्बानिया हैं।
ग्रुप सी में इंग्लैंड, डेनमार्क, स्लोवेनिया और सर्बिया को जगह मिली है जबकि ग्रुप डी में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड के अलावा एक प्ले ऑफ (पोलैंड, एस्टोनिया, वेल्स या फिनलैंड में से एक) विजेता को शामिल किया गया है।
ग्रुप ई में बेल्जियम, रोमानिया और स्लोवाकिया का साथ एक प्ले ऑफ विजेता देगा जो इजराइल, आइसलैंड, बोस्निया-हर्जेगोविना और यूक्रेन में से एक होगा।
ग्रुप एफ में भी पुर्तगाल, तुर्की, चेक गणराज्य के साथ एक प्ले ऑफ विजेता (जॉर्जिया, लग्जमबर्ग, यूनान और कजाखस्तान में से एक) को जगह मिली है।
यूरो 2024 का आयोजन 14 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)