विदेश की खबरें | ईयू ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने के लिए ईयू के विदेश मंत्रियों ने कीव को दी जाने वाली सैन्य सहायता में 50 करोड़ यूरो का इजाफा करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

यूक्रेन की प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने के लिए ईयू के विदेश मंत्रियों ने कीव को दी जाने वाली सैन्य सहायता में 50 करोड़ यूरो का इजाफा करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

यह फैसला यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा द्वारा ईयू को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युद्ध के ताजा घटनाक्रमों के बारे में सूचित किए जाने के बाद लिया गया।

कुलेबा ने कहा कि वह ईयू द्वारा घोषित नयी सहायता के लिए उसके ‘आभारी’ हैं, जिससे 27 देशों के समूह की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद ढाई अरब यूरो पर पहुंच गई है। हालांकि, उन्होंने ईयू से और मदद देने की अपील की।

बैठक में लिथुआनिया के विदेश मंत्री गैब्रियेलियस लैंड्सबर्गि ने कहा, “अगर किसी चीज को जारी रखने की जरूरत है तो वो है हथियारों की आपूर्ति।” उन्होंने ओडेसा के बंदरगाह को भी सुरक्षित करने पर जोर दिया, ताकि अनाज आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित की जा सके।

नए प्रतिबंधों के बारे में ईयू के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि फिलहाल ‘रूसी सोने पर रोक लगाना सबसे जरूरी है’, जो ईंधन के बाद मॉस्को का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात उद्योग है।

इससे पहले, शीर्ष औद्योगिक देशों के समूह जी-7 ने पिछले महीने यह कहते हुए रूसी सोने के निर्यात पर पाबंदी लगाने की प्रतिबद्धता जताई थी कि इसकी मदद से वह चौतरफा प्रतिबंधों से लड़खड़ाई अपनी मुद्रा को संभालने में सफल हो रहा है।

ईयू के 27 देशों के विदेश मंत्री इस सप्ताह रूस से उच्च तकनीक के निर्यात पर रोक लगाने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\