विदेश की खबरें | यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूस से नवेलनी, प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवेलनी के समर्थन में सप्ताहांत में प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवेलनी के समर्थन में सप्ताहांत में प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।

ब्रसेल्स में मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, ‘‘नवेलनी और इतने लोगों को हिरासत में लिए जाने पर हम बहुत चिंतित हैं।’’

रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान 3500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने कहा, ‘‘रूस के संविधान के तहत वहां के प्रत्येक नागरिक को अपनी राय रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। कानून के नियमों का पालन होना चाहिए।’’

हाइको मास समेत अन्य मंत्रियों ने भी प्रदर्शनकारयों को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की।

नवेलनी को इस महीने जर्मनी से लौटने के बाद मॉस्को में गिरफ्तार कर लिया गया था। नवेलनी को जहर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद अक्टूबर में यूरोपीय संघ ने रूस के छह अधिकारियों और एक अनुसंधान संस्थान पर पाबंदी लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\