जरुरी जानकारी | ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था के मजबूती में लौटने तक सोने की माग में तेजी बने रहने का अनुमान’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक अर्थव्यवस्था के मजबूत सुधार के रास्ते पर लौटने तक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में तेजी जारी रहने का अनुमान है। बाजार आंकड़े उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेफिनिटिव ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर वैश्विक अर्थव्यवस्था के मजबूत सुधार के रास्ते पर लौटने तक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में तेजी जारी रहने का अनुमान है। बाजार आंकड़े उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेफिनिटिव ने यह जानकारी दी है।

रिफिनिटिव के वरिष्ठ धातु विश्लेषक देबजीत साहा ने मंगलवार को कहा, ‘‘पूरी दुनिया में केन्द्रीय बैंकों ने कोविड- 19 महामारी के कारण पैदा आर्थिक सुस्ती का मुकाबला करने के लिये अप्रत्याशित रूप से प्रोत्साहन पैकेज जारी किये हैं। वित्तीय प्रणाली में मांग पैदा करने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिये बैंकों में ब्याज दरों को या तो एतिहासिक रूप से निम्न स्तर पर पहुंचा दिया गया है या फिर ये शून्य से भी नीचे चली गईं हैं।’’

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग के तब तक जारी रहने का अनुान है जब तक कि कम से कम वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत सुधार के रास्ते पर नहीं आ जाती है।

रिफिनिटिव प्रमुख (मूल्यवान धातु शोध) कैमरॉन एलेक्जेंडर ने एक वेबिनार के अवसर पर कहा कि पिछले कुछ महीने अप्रत्याशित रहे हैं और कई बाजारों पर कोविड- 19 का गहरा असर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 का भौतिक मांग पर असर वर्ष के अंत तक धीरे धीरे समापत हो सकता है लेकिन वार्षिक मांग के आंकड़ों पर इसका असर काफी भारी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

आभूषण की मांग पर गहरा असर पड़ सकता है, इस साल यह 40 प्रतिशत तक नीचे रह सकती है जबकि खुदरा निवेश में 15 प्रतिशत का उछाल आ सकता है। सुरक्षित निवेश को ध्यान में रखते हुये निवेशकों की नजर सोने पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल की राहत के बाद, ईटीएफ की मांग वर्ष की समाप्ति तक एक बार फिर से बढ़ने का अनुमान है और यह 2020 में 1,000 टन से अधिक तक पहुंच सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\